शंख चक्र कमल पुष्प धारण किये,
श्रीवत्स चिन्ह से सुशोभित।
कौस्तुभ मणि का हार पहनें,
पीतांबर धारण चमकीला श्याम बादल हों।
श्रीकृष्ण कौन हो तुम!!१ मुकुट वेदुर्यमणि से अलंकृत, अमूल्य बिजावट कुंडल धारण किए। आनक दुंदुभी नंदन सृष्टि पालक हरिहर, असीम सर्वव्यापी परब्रह्म स्वरूपम। श्रीकृष्ण कौन हो तुम!!२
योगियों का स्वामी हे योगेश्वर,
अपरिभाषित प्रेम का सागर।
गोपियों का सखा, राधा का प्रियतम,
आत्मतत्व चिंतन प्राण परमेश्वर। श्रीकृष्ण कौन हो तुम!!३ बांकेबिहारी ब्रज त्रिपुरारी, पार्थ सारथी,भगवतगीता रचियता। प्रेमानंद अवतारी वृंदावन स्वामी, मीरा के गिरधर राधा के स्वामी। श्रीकृष्ण कौन हो तुम!!४ विजय पाटिल शिक्षक सह साहित्यकार सेंधवा जिला बड़वानी