रीवा :- पूज्य सिन्धी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह जी के नेतृत्व में सेंट्रल पंचायत का प्रतिनिधि मंडल नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवड़े सर से उनके कार्यालय में मिला
मुलाकात के दौरान सबसे पहले प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त महोदय को झूलेलाल मुक्तिधाम लक्ष्मण बाग में निर्माण कार्यों के लिए 18लाख का बजट स्वीकृत करने के लिए उनका धन्यवाद आभार व्यक्त किया
मुक्तिधाम का निरीक्षण करने वे स्वयं आए फिर निर्माण कार्यों से संबंधित इंजीनियर और प्रशासनिक टीम को भेज कर सर्वे की कार्रवाई को पूर्ण कर बजट स्वीकृत करवाया
रीवा सिन्धी सेंट्रल पंचायत के प्रवक्ता गुलाब साहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सिन्धी समाज के गरीब परिवार जिनके पास रहने के लिए अपने मकान नहीं हैं और वे किराए के मकान में निवासरत हैं और इस योजना के तहत पात्रता रखते है ऐसे लगभग 100परिवारों ने सेंट्रल पंचायत में मकान दिलाए जाने के संबंध मे आवेदन दिया
पंचायत के सदस्यों ने उन सभी का ऑनलाइन आवेदन करवा कर मुख्य कॉपी को नगर निगम कार्यालय में जमा कराया और एक कॉपी रिकॉर्ड के तौर पर अपने पास सुरक्षित रखी
नगर निगम आयुक्त महोदय से इस संबंध में विस्तार से चर्चा हुई और सभी परिवारों को एक साथ आवास दिए जाएं ऐसा उनसे निवेदन किया गया ताकि समाज के लोग एकत्र होकर रह सके तो आयुक्त महोदय ने इस मांग को स्वीकार कर आगे की कार्यवाही के लिए अग्रेषित किया
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष आदरणीय दादा प्रहलाद सिंह जी, कन्हैयालाल मंगलानी जी, महासचिव शंकर साहनी जी, वार्ड क्रमांक 44 के पार्षद पति अमृतलाल मिश्रा जी,वरिष्ठ समाजसेवी करमचंद सुंदरानी जी, सचिव मनीषसिंह मलकानी जी, प्रवक्ता गुलाब साहनी उपस्थित थे
प्रतिनिधि मंडल ने और भी कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की इस पर आयुक्त महोदय ने सहर्ष प्रसन्नता व्यक्त कर सिन्धी समाज की सेवा भावना और जागरूकता के संबंध में भूरी भूरी प्रशंसा की और सिन्धी समाज से अपने पढ़ाई के दौरान के संबंधों को बताया
आगे भी समाज के साथ मिलकर सामाजिक विषयों पर कार्य करने की प्रतिबद्धता को दोहराया