मगरपारा एवं कुदुदण्ड क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सिविल लाईन पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही


थाना – सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बिलासपुर :- सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मगरपारा एवं कुदुदण्ड इलाके में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने एवं अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाईन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

नाम अनावेदकगण:
1. रोहन पटेल पिता दिनेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी मगरपारा यादव गली, थाना सिविल लाईन
2. राम कुमार दुबे पिता स्व. कामता प्रसाद उम्र 62 वर्ष निवासी चाँदनी चौक कुदुदण्ड, थाना सिविल लाईन
3. यश सिंह राजपूत पिता दयाशंकर उम्र 22 वर्ष निवासी दिनदयाल कॉलोनी, थाना सिविल लाईन

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर प्रकरण कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। आगे भी थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही की जाएगी।