बिलासपुर :- गायत्री शक्तिपीठ विनोबानगर, बिलासपुर में अश्विन नवरात्रि पर्व पर परिजनों के द्वारा 24000 गायत्री महामंत्र का जप , 1008 गायत्री महामंत्र लेखन और 108 गायत्री चालीसा का पाठ करते हुए दुर्गा नवमी के पावन पर्व पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ करते हुए पूर्णाहुति युगऋषि परम पूज्य गुरुदेव प. श्रीराम शर्मा आचार्यजी के संदेश मुख्य ट्रस्टी हेमराज वैश्य, राष्ट्रकवि डॉ॰ बृजेश सिंह एवं जिला समन्वयक नंदिनी पाटनवार के उद्बोधन के साथ की गई। महायज्ञ कार्यक्रम का मंच संचालन श्री रामकुमार श्रीवास, मनोहर दास जी,
श्रीमती जे. लाल, नलिनी कश्यप, दीक्षा पटेल, रामजी राजपूत ,मालती मिश्रा और सुशीला यादव आदि की टोली ने किया तत्पश्चात् कन्याभोज एवं सामूहिक अमृतासन किया गया।