सतना :- श्री सचखंड धाम उदासीन आश्रम रीवा के महंत स्वामी कमलदास उदासीन प्राप्त जानकारी के अनुसार
सतना में 5अक्टूबर को नव निर्मित श्री मेहरशांह दरबार का भव्य उद्घाटन पूरे देश पधारने वाले सर्व संत समाज, ब्राह्मण समाज एवं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक डॉ मोहन भागवत जी सुबह 10:30 बजे बाबा मेहरशाह दरबार का लोकार्पण करेंगे उसके पाश्चात्य सुबह 11:00 बजे बीटीआई ग्राउंड में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
बीटीआई ग्राउंड में 5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी को लेकर वृहद रूप रेखा तैयार की गई है
महंत स्वामी कमलदास जी महाराज ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम श्री मेहरशाह दरबार के महंतश्री स्वामी पुरषोत्तम दास जी महाराज जी के सानिध्य सम्पन्न होगा सर्व संत समाज एवं संघ प्रमुख का प्रवास धार्मिक आस्था सामाजिक एकता एवं राष्ट्रीय चेतना का संगम होगा।
उद्घाटन समारोह 24 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रखा गया है
महंतश्री स्वामी पुरषोत्तम दास जी ने
इस भव्य उद्घाटन समारोह मे सभी सनातनी धर्म प्रेमियों से शामिल होने की अपील की है