लखनऊ :- सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, पूज्य शांति आश्रम के पीठाधीश्वर, संत शिरोमणि सांईं चाँडूराम साहिब जी आज इस संसार की जीवन यात्रा पूरी कर ब्रह्मलोक सिधार गए। उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा, मानवता, प्रेम और आध्यात्मिक जागृति के लिए समर्पित किया। उनके विचार और शिक्षाएँ उपदेश हमेशा लोगों को सही राह पर ले जाने का काम करती है। उनके ब्रम्हलीन से सिंधी समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके शिष्यों और अनुयाइयों को इस दुखद समाचार से काफी दुःख पहुंचा।

वहीं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी जी ने इस पर शोक जताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, पूज्य शांति आश्रम के पीठाधीश्वर, संत शिरोमणि सांईं चाँडूराम साहिब जी के ब्रम्हलीन पर अत्यंत दु:खद और आध्यात्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त अनुयायियों के साथ हैं। भगवान झूलेलाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। इसके साथ ही आपको बता दें कि संत चाँडू राम (संत चंदूराम) साहिब जी का जन्म 9 सितंबर 1947 को पन्नो आकिल गाँव, जिला सक्खर में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान का हिस्सा है।