रीवा/
शिव शांति आश्रम लखनऊ संत शिरोमणि मर्यादा पुरुषोत्तम ब्रह्मलीन संत साहब जी के शहजादे सांई हरीश लाल जी मोहनलाल जी ने बाबा सांई जी आशीर्वाद से रीवा से प्रकाशित मां शक्ति पंचांग का विशाल विमोचन माघ माह के चतुर्दशी पर्व पर सखी बाबा आसुदाराम साहब एवं संत शिरोमणि जी के भजन आरती के पश्चात सभी भक्त एवं जन समुदाय के समक्ष प्रतिमा का विमोचन कर लेखराज मोटवानी, दीपक दुर्गिया, रहन्दा मल जी को पंचांग के प्रकाशन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया ।
आपने कहा कि आपका प्रयास बेहद काबिले तारीफ है आप सदैव ऐसे ऐतिहासिक पंचांग का विमोचन संत महात्माओं का लेख उल्लेख एवं सभी भारत के राज्यों के धार्मिक स्थल समाज सेवक पर्व की जानकारी वैवाहिक शुभांक का प्रकाशन इस पत्रिका के माध्यम से करते हैं जो कि हर हमेशा पूरे भारतवर्ष में समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पत्रिका के रूप में उपलब्ध हो सके।
दादा श्री भगवान दास दादा श्री किशन लाल जी श्री अजीत लाल लालवानी जी राजेश आनंदानी ज़ी श्री राजकुमार पंजवानी जी श्री सुशील राय तानी ज़ी एवं अखिल भारतीय संत बाबा आसुदाराम सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी गणों ने मां शक्ति पंचांग कैलेंडर का अवलोकन के साथ-साथ सराहना करते हुए उक्त पंचांग को आध्यात्मिकता का दूसरा रूप कहा एवं संपादक को शुभकामनाएं बधाइयां प्रेषित की।