24 – कुंडीय गायत्री महायज्ञ लिंगियाडीह हेतु श्रमदान प्रारम्भ व भूमिपूजन 5- नवंबर को


…………………………. अखिल विश्व गायत्री परिवार,शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के लक्ष्य निर्धारित करके सम्पूर्ण विश्व में
गायत्री महायज्ञों की कार्यक्रम ऋंखला चलायी जाती है, इसके साथ सप्त आंदोलन साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, नारी जागरण , व्यस्त मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन जैसे रचनात्मक कार्यक्रम भी चलते रहते हैं।
श्री द्वारिका प्रसाद पटेल ने बताया कि उपरोक्त सभी रचनात्मक उद्देश्यों को लेकर एवं गायत्री प्रज्ञापीठ लिंगियाडीह, बिलासपुर के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शक्ति संवर्धन हेतु 24- कुंडीय गायत्री महायज्ञ दि. 5 से 8 दिसंबर 2025 को, स्थान- आर.आर. रिसॉर्ट के पास, सीपत रोड, राजकिशोर नगर ,बिलासपुर में रखा गया है, जिसके लिये आवश्यक तैयारी एवं भूमिपूजन सम्बन्धी गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की गोष्ठी गायत्री प्रज्ञापीठ लिंगियाडीह में संपन्न हुई, जिसमें शहर के सभी पीठों के प्रमुख एवं कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए। इस महायज्ञ के पूर्व तैयारी में दि. 5 नवंबर 2025 को यज्ञस्थल पर ही समय- प्रातः 10 से 12 बजे तक भूमि पूजन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। महायज्ञ हेतु दि. 27- अक्टूबर, सोमवार से श्रमदान कार्यक्रम आरंभ हो गया है। इस महायज्ञ कार्यक्रम में पुंसवन, नामकरण,अन्नप्राशन ,मुंडन, शिखा स्थापन, विद्यारंभ ,दीक्षा, जनेऊ, विवाह, वानप्रस्थ आदि सभी संस्कार निःशुल्क कराए जाएंगे। साथ ही महायज्ञ कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष श्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जोड़ी में एक साथ बैठने वाले पति-पत्नी के लिए देव दंपति- संकल्प पत्रक भी बनाए गए हैं, जिसमें पूर्व से ही प्रत्येक कुंड में बैठने वाले देव दंपत्ति अपना संकल्प पत्रक भर करके गायत्री प्रज्ञापीठ में जमा करके सुव्यवस्था बनाने में सहयोग कर सकते हैं।