रीवा :- सिंधु मेला समिति का रीवा में पहली बार विशेष आयोजन
वरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल की जयंती देश विदेश में बड़े ही हर्षोल्लाह धूमधाम से मनाई जा रही है
इसी कड़ी में रीवा शहर में भी झूलेलाल जयंती में कई आयोजन हो रहे है समाज में काफी हर्षोल्लास और उत्साह का माहौल है
पवित्र पचमठा धाम में गंगा आरती की तर्ज पर भगवान झूलेलाल और सिंधी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता की आरती भव्य आतिशबाजी के साथ की जाएगी
सनातन धर्म से युवाओं को जोड़ने के लिए यह आयोजन इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि आज का युवा अपने धर्म संस्कृति से दूर होता जा रहा है
सिंधु मेला समिति के प्रमुख कैलाश कोटवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य बहराणा साहब की पूजा शाम 6 बजे जोकि कोमल संतोष शर्मा द्वारा करवाई जाएगी और आरती, पल्लव, स्वामी स्वरूप दास द्वारा किया जाएगा तत्पश्चात बीहर आरती और उसी तर्ज पर भगवान झूलेलाल जी की आरती और माता हिंगलाज जी की आरती शाम 7 बजे की जाएगी तत्पश्चात धर्म प्रेमियों के लिए भंडारा प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी उन्होंने समाज और सनातन धर्म से जुड़े सभी लोगो से इस पवित्र और भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की
उपरोक्त सभी आयोजन निर्धारित समय पर प्रारंभ होकर समय पर समापन होने