‘
जबलपुर – दिनांक 25 नवंबर 2025 को गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक सभागार में कादंबरी साहित्यिक संस्थान ,जबलपुर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह के एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से पधारे विभिन्न विधाओं के कुल 127 विद्वानों,साहित्यकारों , पत्रकारों, कवि तथा लेखकों को सम्मानित किया गया। इस परिप्रेक्ष्य में रामायण केंद्र जबलपुर इकाई के संयोजक एवं धर्म,आध्यात्म व दर्शन के क्षेत्र में देश-विदेश में तेजी से उभरते , प्रसिद्ध धार्मिक चिंतक इंजी. संतोष कुमार मिश्र ‘असाधु ‘ जो कि वर्तमान में मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं,के द्वारा विगत माह में प्रकाशित पुस्तक ” विवादित पन्ने ” को विविधा विधा के तहत कादंबरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।श्री मिश्र द्वारा इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह एक बेहद क्रांतिकारी और सनातन संस्कृति की स्वर्णिम संभावनाओं से युक्त एक ऐसी लोकप्रिय पुस्तक है जिसे प्रत्येक सनातन धर्म के अनुयाइयों को अवश्य ही पढ़ना चाहिए। श्री मिश्र ने कादंबरी साहित्य पुरस्कार के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफलता का श्रेय अपने मित्रों और शुभचिंतकों को दिया । जन जागृति की दिशा में इस तरह के अभिनव कार्य करते हुए श्री मिश्र जी ने संस्कारधानी जबलपुर का नाम राष्ट्रीय क्षितिज पर पुनः गौरवान्वित किया है। कवि संगम त्रिपाठी ने बधाई दी और विज्ञप्ति में बताया कि इंजिनियर संतोष कुमार मिश्र ‘ असाधु’ साहित्य, समाज सेवा, धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में सतत् क्रियाशील है।