अयोध्या
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नियंत्रणाधीन राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के मार्गदर्शन में चलाई जा रही सिंधी पाठ्यक्रम की विविध कक्षायें पूरे देश के प्रमुख प्रदेशों में चलाई जा रही हैं।
इस क्रम में मुंबई स्थित प्रसिद्ध एच.आर.कालेज आफ कामर्स केंद्र पर चल रही इन कक्षाओं के विद्यार्थियों से मिलने उनसे उनकी कक्षाओं के बारे में समझने व केंद्र और बेहतर कैसे चले कि सिंधी भाषा के प्रसार को गति मिले,इस हेतु राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अयोध्या निवासी सदस्य प्रतिनिधि व बोर्ड मेंबर विश्व प्रकाश “रूपन”परिषद के आये पत्र के निर्देश पर विस्तृत जांच कर यह कार्य पूर्ण करने मुंबई जायेंगे।
श्री रुपन ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि वर्तमान सरकार के मार्गदर्शन में जहां कार्य गतिशील है वहीं इसमें और तेजी लाने के लिए सिंधी भाषा के प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग की शुरुआत करने की विद्यार्थियों की मांग को निदेशक राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद व शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान को अवश्य ही पहुंचाया जायेगा।
विश्व प्रकाश “रूपन “
सदस्य प्रतिनिधि
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद