तेरा हर दिन
गुलजार रहे
जन्मदिन की बधाई
जीवन खुशहाल रहे
रीवा ही नहीं विंध्य क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाल्यरोग चिकित्सक डॉ नरेश बजाज जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर तानसेन कांप्लेक्स स्थित उनके क्लिनिक पर सभी ने मिलकर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की
इस अवसर पर केक काट कर गुलदस्ता भेंट किया व शाल पहनाकर उनका जन्मदिन मनाया गया
उक्त अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश कोटवानी वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी प्रदीप गौतम सुमन, पत्रकार प्रमोद मिश्रा गुड्डू, सचिन डूडानी, गुलाब साहनी, लक्ष्मण शिवनानी, अजीत आहूजा, हरीश वाधवानी, महेश हिरवानी, प्रहलाद चेलानी, मदन चुगवानी विकास टोपलानी, दक्ष चुंगवानी राम नारवानी जी उपस्थित थे

डॉ बजाज साहब ने मुलाकात के दौरान कोरोना काल के कई सारे संस्मरण याद किए,कैसे टीम ने उनके साथ सामंजस्य बना कर काम किया और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के मिलकर कार्य किया था
डा साहब ने मुलाकात के दौरान कहा कि ईश्वर ने हमें जो कार्य सौंपा है हम उस कार्य को कैसे बेहतर तरीके से करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा कर सकते है
और अपने कार्य में व्यस्त रह कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ सकते है
