
*~* जोरा पारा स्थित सुवाणी सुखाश्रम में रहने वाली एक निराश्रित माता श्री जो अस्वस्थ होने के कारण सिम्स में एडमिट थी विगत दिवस उनके अंतिम सांस लेने पर सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल की ओर से उनका विधि विधान पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया ,,, संस्था की ओर से ऑक्सिजन मेन राजेश खरे द्वारा उपरोक्त दायित्व निर्वहन करते हुए मृतात्मा को मुखाग्नि दी गई संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने इस कार्य में सहभागी बने शहर के प्रतिष्ठित खरे परिवार , हंगर फ्री बिलासपुर के मनोज सरवानी , विकास घई , सिंधी समाज रामा वैली से समाजसेवी नवीन पंजवानी , सुवाणी सुखाश्रम के व्यवस्थापक श्याम तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी संस्था इस कार्य को पूरे विधि विधान और सम्मान से करती है ताकि जीते जी अपनो से बिछड़ी मृत आत्मा को ईश्वर के श्री चरणों में सुगमता से सुख शांति और विश्राम मिले।