
बिलासपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), बिलासपुर के पदाधिकारियों ने आज पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर एक गंभीर मामले में ज्ञापन सौंपा। यह मामला तेलीपारा स्थित ‘भारत बैग हाउस’ में व्यापारियों के साथ हुई अवैध वसूली (चंदा), मारपीट और धमकी से जुड़ा हुआ है।कैट के पदाधिकारियों ने एसपी को बताया कि 16 सितंबर 2026 को कुछ असामाजिक तत्वों ने दुकान में घुसकर जबरन मोटी रकम की मांग की। व्यापारियों द्वारा स्वेच्छा से योगदान देने की बात कहने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और हिंसक मारपीट की, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने तत्काल संबंधित थाना प्रभारी (TI) को फोन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और धारा 119 (BNS) सहित अन्य सुसंगत धाराएं लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं। कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तत्वों की तुरंत गिरफ्तारी हो और
व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि व्यापारी बिना किसी डर के अपना व्यवसाय कर सकें।इस दौरान कैट बिलासपुर के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अजमानी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, मंत्री हरदीप हुरा, प्रवीण सोनी,राकेश लोकचंदानी , सुनील चिमनानी, लक्ष्मण चावला, अडवाणी, रायकेश जी सहित अन्य पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
