श्री दुर्गा माता मंदिर मढ़ी लिली चौक, पुरानी बस्ती रायपुर के 24वें पीठाधीश्वर परम पूज्य महंत सतगुरु श्री अनंतपुरी गोस्वामी जी के पावन श्री चरणों में आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य आज पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के प्रमुख पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ।
श्री अनंतपुरी गोस्वामी जी से, रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के प्रमुख अनेश बजाज, सुंदर बजाज एवं अमर बजाज ने दरबार में उपस्थित होकर माथा टेका और महंत सतगुरु का पावन आशीर्वाद ग्रहण किया।
इस दिव्य अवसर पर परम पूज्य महंत सतगुरु ने सभी को शाल श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद दिया। छत्तीसगढ़ बजाज परिवार के प्रमुख अमर बजाज के अनुसार महंत सतगुरु जी ने पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के उज्जवल भविष्य, समाज की एकता, सेवा कार्यों की निरंतरता एवं सामाजिक उत्थान हेतु विशेष शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
महन्त सतगुरु श्री अनंतपुरी गोस्वामी जी ने कहा कि पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत सदैव धर्म, सेवा और संस्कार के मार्ग पर अग्रसर रहकर समाज कल्याण के कार्य करती रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।
बजाज पंचायत के प्रमुखों ने महंत सतगुरु जी के आशीर्वाद के लिए कहा कि संतों का आशीर्वाद ही समाज को सही दिशा प्रदान करता है
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के प्रमुख बिलासपुर के अमर बजाज ने जानकारी देते हुए बतलाया कि सिंधी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता का छाया चित्र घर-घर पहुंचे इस हेतू महंत सतगुरु अनंतपुरी गोस्वामी जी द्वारा संपूर्ण भारत में नि:शुल्क विवरण किया जा रहा है।
