(संत सांई हजारी राम दरबार के सेवादारियों ने मचाई धूम चालिहा महोत्सव में )
बिलासपुर/ चक्करभाटा:-
श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के 23वें दिन मध्य प्रदेश के दतिया शहर में संत सांई हजारी राम दरबार के सेवादारियों का एक 15 लोगों का जत्था श्री झूलेलाल मंदिर चक्करभाटा
चलिहा महोत्सव में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचा कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 10:00 बजे आरंभ हुई 12:00 बजे समापन हुआ भगवान झूलेलाल एवं बाबा गुरमुख दास जी के फोटो पर पुष्प और अंपढ़ कर आरती करके की धूनी का आयोजन की शुरुआत की वरुण सांई एवं अनिल पंजवानी के द्वारा भक्ति भरे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिसे सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गए दतिया से आए सेवादारियों ने अपने मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिसे सुनकर भक्तजन झूम उठे


वह उन्होंने बताया कि 14 साल से इस झुलेलाल मंदिर से जुड़े हैं वह प्रतिवर्ष यहां पर हम चालिहा महोत्सव में हम हजारी लगाने के लिए आते हैं और दतिया में भी अगस्त माह में ज्योति स्नान का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें देश भर के संत महात्मा उस कार्यक्रम में पहुंचते हैं संत सांई लाल दास जी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में आते हैं दतिया तब से हमारा उनका प्रेम का नाता जुड़ गया है और हमें बहुत खुशी है हम हर साल इंतजार करते हैं कि कब चालीहा महोत्सव आएगा और हमें झुलेलाल मंदिर चक्करभाटा में आने का मौका मिलेगा और आज हमें वह मौका मिला यहां हाजिरी लगाने का भक्तों के दर्शन करने का और इस ज्योत का दर्शन जो हमने किया हमें बहुत आनंद आया सच्चे मन से अगर कोई भगवान झूलेलाल की आराधना करता है ज्योति की पूजा करता है जल की पूजा अर्चना करता है तो उसके सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं यह सिर्फ बोलने की बातें नहीं है बल्कि प्रैक्टिकल जिन-जिन लोगों ने किया है उनके सारे दुख दर्द दूर हो गए हैं हमारे भी हुए हैं इसीलिए हम लोगों को बता रहे हैं और रहा दिखा रहे हैं भक्तों के द्वारा संत श्री लाल दास जी का स्वागत व सम्मान किया गया सांई जी के द्वारा भी सभी दतिया से आए हुए भक्तों का सम्मान किया गया


शदाणी नगर माना रायपुर से पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष कर्मचंद गाबड़ा का संत सांई लाल दास जी के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम के आखिर में पल्लव पाया गया प्रसाद वितरण किया गया आज के इस पूरे आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा आज के कार्यक्रम को कवर करने के लिए विजय दुसेजा हमर संगवारी के प्रधान संपादक विशेष रूप से चक्कर भाटा पहुंचे और पूरे आयोजन को कवर किया