(श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव में राजकोट गुजरात के संत सांई भरत लाल जी पहुंचे )
बिलासपुर/ चकरभाटा :- चालिहा महोत्सव के 26वें दिन की धूनी का आयोजन
श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के द्वारा किया गया, कार्यक्रम की शुरूआत भगवान झूलेलाल, बाबा गुरमुख दास जी के फोटो पर पुष्पहार ,दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई अनिल पंजवानी व गौरव के द्वारा भक्ति भरा हनुमान जी का भजन गया गया ,
राम जानकी मेरे सीने में रहते हैं…

इसके बाद बाबा गुरमुख दास सेवा समिति रायगढ़ से 50 लोगों का जत्था श्री झूलेलाल मंदिर चकरभाटा पहुंचे चालिहा महोत्सव में शामिल हुए वहां से आए हुए भक्तजनों के द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा शानदार भक्ति भरे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर भक्त जन झूम उठे छोटी बच्चियों के द्वारा भक्ति भरे भजनों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई


हाय हाय डा॒ढो सुठो आ
सांई लाल दास हर दिल जी पसंद आ…
ऐसे अन्य भक्ति भरे भजनों पर सुंदर नृत्य की प्रसूति पेश की गई
इस पावन अवसर पर गुरु जो दर
के संत राजकोट गुजरात से
सांई भरत लाल जी विशेष रूप से प्रथम बार चालिहा महोत्सव में शामिल हुए बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया
महिला समिति के द्वारा आरती उतारी एवं पुष्प वर्षा की गई अपने अमृतवाणी में सभी भक्तों को चालिहा महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा बड़ी खुशी की बात है कि मुझे इस पावन नगरी में पावन धरती पर ऐसे सुंदर मंदिर में भगवान झूलेलाल जी के मूर्ति का दर्शन करने का अवसर मिला और सबसे बड़ी खुशी की बात है कि चालिहा महोत्सव में हाजिरी लगाने की मुझे सेवा मिली ऐसे मौके और ऐसे पल बहुत कम आते हैं और हम अपने आप को बड़ा भाग्यशाली समझते हैं कि आप जैसे भक्तों का भी हमें दर्शन करने का अवसर मिला और संत जनों का जो प्यार और स्नेह मिला उसके लिए भी हम संत जनो का आभार व्यक्त करते हैं


मौन व्रत धारण किए सांई लालदास जी ने इशारों में सांई भारत लाल जी का अभिवादन किया और कहा कि बढ़े भाग्यशाली हम हैं कि आप जैसे संतों का सानिध्य हमें मिला और आपके इस रूहानी दर्शन से भक्तजन भी निहाल हुए संत
सांई लाल दास जी के द्वारा सांई भरत लाल जी का सम्मान किया गया श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी महिलाओं ने सांई जी का स्वागत व सम्मान किया सांई जी ने भी महिला समिति का सम्मान किया व भगवान झूलेलाल का छाया चित्र भेट करके आशीर्वाद दिया कार्यक्रम के आखिर में पल्लव पाया गया, प्रार्थना की गई, प्रसाद वितरण किया गया. आज के इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया

हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया आज के इस आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से पहुंचे थे इस पूरे आयोजन को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा ने किया
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति, झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा