बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में संभावित अपराधों की रोकथाम, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए दो व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित किया गया।
प्रतिबंधित आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—
राकेश पाण्डेय, पिता राजेश पाण्डेय, उम्र 25 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवासपारा, छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
प्रकाश ध्रुव, पिता दीपक ध्रुव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवासपारा, छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों और अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके।