कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ-साथ प्रशिक्षित वॉलंटियरों की सक्रिय भागीदारी रही। वॉलंटियरों ने सरल भाषा में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की तथा लोगों को यह समझाया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान तनाव, चिंता, अवसाद जैसे विषयों पर चर्चा की गई और बताया गया कि समय पर बातचीत, सहयोग और सही मार्गदर्शन से इन समस्याओं को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि मानसिक समस्या होने पर संकोच न करें और परिवार, समाज तथा विशेषज्ञों से सहायता लें। वॉलंटियरों द्वारा प्रश्न–उत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएँ रखीं। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ी और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित हुई।


इस जागरूकता कार्यक्रम से ग्राम पंचायत खुरदुर के लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति नई समझ मिली। छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति वॉलंटियरों एवं सरपंच पंच का यह प्रयास सराहनीय रहा और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम के प्रमुख सरपंच गिरवर सिंह जगत एवं उपसरपंच सरोज जैसवाल पंच विजय ध्रुव,संजय ध्रुव सरोज मानिकपुरी छत्तीसगढ़ अग्रिकान समिति के सदस्य एनी रोज टोडर, मानसी दुबे गोपाल, प्रवीण भास्कर,
कमल केवट, रोशन, हेमप्रताप,
नवीन एवं ग्राम के तिजराम कैवर्ट, समारु भास्कर, संतोषी खूंटे, तथा अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे