थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
🔹
🔹 10.500 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1050 रूपये को किया जप्त।
🔹 महिला कोचिये को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गिरफ्तार आरोपिया
- श्रीमति सुकृति वर्मा पति राधेश्याम वर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी बाजारपारा लखराम थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भापुसे के द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा नशे के आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है। दिनाँक 07/01/2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम लखराम के सुकृति वर्मा के घर में रेड कार्यवाही कर उक्त महिला के घर से 10.500 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1050 रूपये को जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सउनि दिनेश तिवारी, प्र.आर. दिनेश कांत, आर. आकाश डोंगरे, देवानन्द चन्द्राकर, म.आर. अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।