शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला केकराडीह, संकुल केन्द्र_ केकराडीह, विकासखंड_ कोटा के बाल कैबिनेट एवं इको क्लब के बच्चों ने देखा कि बच्चे रफ़ कार्य किए जाने वाले कॉपियों कागज के रद्दी पन्ने के साथ दुकान से लाए चॉकलेट चिप्स कुरकुरे आदि के खाली किए पैकेट रेफर आदि को विद्यालय परिसर मैदान में कचरे के रूप में फैला दिया करते थे साथ ही स्वच्छता का भी ध्यान नहीं रखा करते थे जो बहुत ही गंदा लगता थाl
रोज-रोज साफ करने के बजाय बाल कैबिनेट एवं इको क्लब के बच्चे एवं पालको से निरंतर पहल कर कागज को डस्टबिन में डालने एवं नहीं करने वाले बच्चों से मात्र एक रुपए फाइन लेने के निर्णय से धीरे-धीरे बच्चों में जागरूकता आई प्राप्त कुछ रुपयों सेएवं पालको के सहयोग से विद्यालय में साबुन बैंक की स्थापना भी किया गया l आज विद्यालय में दर्जनों साबुन इकट्ठा हो गए हैं साथ ही विद्यालय पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त जोन बन चुका है l

साथ ही बच्चे भोजन के पहले और शौच के बाद नियमित साबुन से हाथ धोते हैं स्वच्छता का ध्यान रखते हैं l इसकी निगरानी का ध्यान बाल कैबिनेट एवं रसोइया द्वारा भी किया जाता है l इको क्लब के बच्चे ने वन विभाग से प्राप्त पौधे को ग्रामीण को खेत खलिहान मेड में लगाने सैकड़ों पेड़ वितरित किए साथ ही विद्यालय में वृक्षारोपण कर उनके देखभाल भी निरंतन करते हैंl बाल कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य पर्यावरण ,खेल, अनुशासन सांस्कृतिक आदि विभाग बनाकर बच्चों को नेतृत्व करने, सहयोग करने, बच्चों में अच्छी आदतों के विकास हेतु जिम्मेदारी दी गई हैl उक्त कार्य में प्रभारी शिक्षक श्री नारायण नायक जी ,प्रधान पाठक श्री अजय डहरिया, आर एल चंद्रा जी , श्री लक्ष्मी नारायण रजक, श्रीमती लालिमा खूंटे का विशेष सहयोग रहता हैl