बिलासपुर, 19 जनवरी 2026 —
थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद/मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस द्वारा दिनांक 19/01/2026 को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
इस दौरान पुलिस ने 02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही से क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते टालते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कोनी पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार की सतत निगरानी एवं कार्यवाही जारी रखी जाएगी।
आरोपीगण :
1️⃣ साहिल खान, पिता – साहिद ख़ान, उम्र 19 वर्ष, निवासी – देवनगर छोटी कोनी, बिलासपुर
2️⃣ विकास बघेल, पिता – कार्तिक बघेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी – देवनगर छोटी कोनी, बिलासपुर