बिलासपुर , / चक्करभाटा :-
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चक्करभाटा के संत श्री सांई लाल दास साहेब जी की माता जी श्रीमती धर्मी देवी जसूजा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। वे बिलासपुर प्रवास के दौरान चक्करभाटा स्थित सिंधुअमरधाम आश्रम पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से , वह सांई लालदास जी, शोभराज जसूजा, धर्मू जसूजा, वरुण, ओम् सांई से
मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धर्मी देवी जसूजा एक सरल, स्नेही और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी हुई महिला थीं। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि सिंधी समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि दिवंगत धर्मी देवी जसूजा का जीवन सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की, कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें। इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी,महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनीश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अमित चिमनानी , एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, बोदरी नगर पालिका के पार्षद विजय भा,

पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाटा के अध्यक्ष श्री सुरेश फोटानी, रियासती पंचायत के अध्यक्ष मनोहर लाल मलघानी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जैसवानी, राजा जैसवानी सिंधी युवक समिति बिलासपुर के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, रॉबिन वाधवानी, गोविंद बत्रा विनोद चावला, नरेश भोजवानी, प्रताप भाई, एवं बड़ी संख्या में रायपुर भाटापारा बिलासपुर चक्करभाटा के सेवादारी भक्तजन उपस्थित थे