बिलासपुर :- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर के प्रतिष्ठित होटल बंशीवाला ने देश के सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान में एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय पहल की शुरुआत की है, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है,
हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा से खास बातचीत करते हुए,
होटल बंशीवाला के संस्थापक श्री दिनेश चंदानी , बताया कि विगत दिनों 26 जनवरी के दिन
उन्होंने घोषणा की है कि अब से देश की सेवा में लगे जल, थल और वायु सेना के सभी जवानों से होटल में लंच या डिनर के लिए हमेशा केवल 50 प्रतिशत शुल्क ही लिया जाएगा। यह सुविधा स्थायी रूप से लागू रहेगी।
इतना ही नहीं, शहीद सैनिकों के साथ साथ, छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में भी कार्ययत, जवान जो शहीद हो गए हैं उनका भी सम्मान करते हुए उनके
परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए


होटल बंशीवाला द्वारा एक विशेष कार्ड योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत शहीद परिवार के सदस्यों के लिए होटल के नाम से विशेष कार्ड बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से उन्हें हर महीने एक बार होटल की ओर से निःशुल्क लंच या डिनर की सुविधा प्रदान की जाएगी, चाहे परिवार में सदस्य एक हों या पांच।,
जब हमने पूछा कि इसकी प्रेरणा आपको कहां से मिली तो उन्होंने बताया कि जब वह देखते हैं कि हमारे देश के वीर जवान अलग-अलग भारत के जो बॉर्डर में खड़े होकर धूप हो या छाव हो गर्मी हो या बरसात हो देश की रक्षा करते हैं देश के अंदर में भी विकट परिस्थितियों में जब जरूरत पड़ती है या कोई आतंकवादी घटना होती है तभी मुस्तैदी से पहुंच जाते हैं आम जनता की रक्षा करते हैं और देश के दुश्मनों का खत्मा करते हैं तो उनके प्रति हमारे दिल💜❤ में जो श्रद्धा है प्रेम है और बढ़ जाता है इसी प्रेम को और देश भावनाओं को मैं सलाम करता हूं और यही सब देखते हुए मैंने यह छोटा सा प्रयास 26 जनवरी से शुरू किया है


श्री दिनेश चंदानी की इस अनूठी पहल ने बिलासपुर वासियों के दिलों को छू लिया है। शहर के नागरिकों का कहना है कि उन्होंने आज तक किसी होटल या व्यापारिक संस्था को इस तरह सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति इतनी संवेदनशीलता और सम्मान दिखाते नहीं देखा।
होटल बंशीवाला की यह पहल न केवल समाज के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि देश की रक्षा करने वालों का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से किया जाना चाहिए।