भैरव नाथ लोक का नवीनिकरण उद्घाटन म प्र के माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी ने किया |
जिस मंदिर लोक बनाने के लिए म प्र शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla भैया जी माह मे कम से कम 3 बार और तो और कभी कभी दिन मे 2 बार जाया करते थे |
इसमें रीवा के लोकप्रिय सांसद श्री Janardan Mishra एवं गुढ़ विधायक श्री Nagendra Singh MLA GURH जी ने भी दिनोरात मेहनत कर माननीय उपमुख्यमंत्री जी के साथ लग्न से मेहनत कर के छोटे से मंदिर को भैरव नाथ लोक बनाया |
इस प्रतिमा की लंबाई लगभग 8.50 मीटर (करीब 28 फीट) और चौड़ाई लगभग 3.70 मीटर (करीब 12 फीट) है। इस विशालकाय मूर्ति का सटीक वजन अज्ञात कारण यह भी कहा जा सकता है की भगवान असीमित हैँ या सरल भाषा मे कहते है कि इसे हिलाना असंभव माना जाता है |

मुख्य तथ्य जो सायद आसपास के क्षेत्र के लोग ही जानते हैँ –
कहा यह भी जाता है की आप अगर मैहर वाली माता रानी जी के दर्शन करने जाते हैँ तो भैरव बाबा के दर्शन उपरांत ही माता जी के दर्शन पूर्ण माने जाते हैँ |
पर सोचने वाली बात यह भी है की रीवा मे या शायद विंध्य मे ऐसी ऐसा कुछ देखने को मिल सकता है प्रयागराज मे माँ गंगा के किनारे आपने लेटे हुए हनुमान जी के बारे मे सुना होगा वहा माह मे लाखों लोग दर्शन प्राप्त करने जाते हैँ,
वैसे ही यह भैरवनाथ लोग के भगवान हमारे रीवा के विकास के लिए अब खूब आशीर्वाद देंगे क्योंकि उनको एक टीन शेड मे रहने की व्यवस्था दी जाती थी जो अब एक लोक मे रहेंगे |
सब कहते हैँ की भगवान या किसी से माँगने से पूर्व या तो उन्हें कुछ दें या उनके लिए कुछ करें tb सामने वाले आपको कुछ देते हैँ, पर भगवान तो हमेशा किसी से कुछ मांगते नहीं केवल सबको देते हैँ
सोचने का विषय यह है अब की ज़ब रीवा इतना विकसित हो चुका था पहले ही ज़ब भैरवनाथ लोक के भगवान को रहवास न था तब भगवान ने रीवा के लिए इतना कुछ दिया |
अब सोचिये भगवान रीवा के लिए क्या कुछ नहीं देंगे जो सोचकर ही अविस्मरणीय लग रहा है |
मै इतना कुछ केवल इसलिए कह रहा हु की भैरव बाबा से मेरा गांव मात्र 6 किलोमीटर है जहा मेरा और मेरे परिवार के लोग हमेशा से दर्शन प्राप्त करने जाया करते थे |
धन्यवाद है आपकी दूरगामी सोच माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला भैया जी सादर प्रणाम |
प्रत्यूश सिंह भारती
कार्यालय मंत्री कुशाभाऊ ठाकरे नगर मण्डल रीवा विधानसभा