(एक सामाजिक सरोकार)
बिलासपुर / चक्करभाटा :- आई रे आई शुभ घड़ी आई जिसका था सबको इंतजार वह शुभ घड़ी आ गई फिर झूलेलाल मंदिर चकरभाटा में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी जनेऊ संस्कार व शुभ विवाह का आयोजन किया गया है कार्यक्रम 14 फरवरी को सुबह 11:00 बजे जनेऊ संस्कार 12:00 माता-पिता पूजन दिवस 12 : 30 बजे से 2 बजे तक लाडा सिंधी संगीत, रवि रूपवानी अनिल पंजवानी के द्वारा
2 बजे से आए हुए सभी अतिथियो के लिए प्रभु का प्रसाद भोजन , भंडारा
15 फरवरी दिन रविवार को 6 जोड़े शुभ विवाह के बंधन में बंधेंगे सुबह 8:30 बजे रामसत, 9: नाश्ता 9:30 बजे

मुकुट बंधन 11:00 बजे ढोल बाजे के साथ बैंड बाजे के साथ धुमाल पार्टी के साथ भव्य बारात श्री झुलेलाल मंदिर से निकलेगी दोपहर 1:45 बजे समधी मिलन जानी वासा,
2:30 पर लेडिस संगीत मशहूर मनीष म्यूजिकल पार्टी गोंदिया के द्वारा आए हुए सभी मेहमानों के लिए लजीज व्यंजनों के साथ भोजन
शाम 4:00 बजे, हस्त मिलाप
(वैदी )
पंडित पुराण शर्मा जी के द्वारा विधि विधान के साथ विवाह कराया जाएगा संध्या 6:00 बजे संत श्री लाल दास जी के द्वारा सभी वर वधु को आशीर्वाद दिया जाएगा वह मंदिर की तरफ से उपहार भेंट किए जाएंगे
इस पूरे कार्यक्रम के रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आज श्री झुलेलाल मंदिर चकरभाटा में 12:00 बजे से 2:00 बजे तक सभी सेवादारियों की पूज्य सिंधी पंचायत चक्करभाटा के अध्यक्ष व पदाधिकारीओ की बैठक आयोजित की गई संत सांई लाल दास जी के सानिध्य में जिसमें पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया तैयारी के बारे में जानकारी दी गई आए हुए सभी मेहमानों के लिए रहने की व्यवस्था खानपान की व्यवस्था की पूरी जानकारी आदान-प्रदान किए गए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है सबको अपने-अपने काम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाठा के सभी सेवादार उपस्थित थे

