श्री दुर्गा माता मंदिर मढी़ का 66 वां स्थापना दिवस बड़े हि, हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया, रायपुर में संत जनों के सानिध्य में
रायपुर :- श्री दुर्गा माता मंदिर मढ़ी का 66 वां स्थापना दिवस लिली चौक पुरानी बस्ती में बड़े ही हर्षोउल्लास के संग मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे सतगुरु बाबा किशनपुरी गोस्वामी जी का
दुग्धअभिषेक विधि विधान के साथ किया गया इसी के साथ शिव अभिषेक भी विधि विधान के साथ किया गया भगवान शिवलिंग की पूजा अर्चना पंडित सोनू महाराज जी के द्वारा कराई गई साथ में हवन किया गया 7:30 मंदिर के बाहर आम भक्तों के लिए आम भंडारे का आयोजन किया गया जो की रात्रि 11:30 बजे तक चलता रहा बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा ग्रहण किया रात्रि 8:00 बजे भक्ती संगीत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया आज के इस पवित्र दिन में बालाघाट के सांई महेश कुमार लाल जी रायपुर के संत जलकुमार मंसद जी विशेष रूप से श्री दुर्गा माता मंदिर मढी़ पहुंचे वह कार्यक्रम में शामिल हुए रायपुर के आसपास के कई कलाकारों के द्वारा सुंदर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी

गई एक से बढ़कर एक भजन व गीत गाए गए माता के भगवान भोलेनाथ के जिसे सुनकर भक्त जन भावविभोर हो गए पल्लव अरदास की गयी विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई आए हुए संत जनों का श्री दुर्गा माता मंदिर मढी़ के सेवादार के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया सभी लोगों के लिए माता का प्रसाद आम भंडार का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया आज के इस पूरे कार्यक्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया

हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया आज के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलग-अलग शहर के सदस्यों से लोग बड़ी संख्या पहुंचे थे और कार्यक्रम में शामिल हुए इस पूरे आयोजन को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से रायपुर पहुंचे ओर प्रोग्राम को कवर किया