बिलासपुर :- नगर की सामाजिक धार्मिक संस्कृतिक संस्था श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसायटी के द्वारा विगत 1 वर्ष से प्रति माह चंद्र महोत्सव का आयोजन सिंधी धर्मशाला गोल बाजार में किया जा रहा है आज भी चंद्र उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया सुबह 9:00 बजे , पूज्य बहराणा साहब की अखंड ज्योत प्रजवलित कर भगवान झूलेलाल जी की आरती करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई दोपहर 1:00 से 3:00 आम भंडारा का आयोजन किया गया संध्या 7:00 बजे, भगवान श्री गणेश, माता दुर्गा एवं भगवान झूलेलाल जी की आरती की गई अरदास की गई प्रार्थना की गई विश्व कल्याण के लिए पल्लव पाया गया तब पश्चात,

वरिष्ठ बुजुर्गों का तिलक लगाकर आरती उतार कर सम्मान करके आशीर्वाद लिया गया जिसमें में लगभग बिलासपुर नगर की चार पूज्य सिंधी पंचायतों से 35 बुजुर्गों का सम्मान किया गया जीनमें प्रमुख पंचायत है पूज्य सिंधी पंचायत तोरवा पूज्य सिंधी पंचायत हेमू नगर पूज्य सिंधी पंचायत डेवरी खुर्द पूज्य सिंधी पंचायत राज किशोर नगर
इस अवसर पर सिंधी युवक समिति बिलासपुर के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी संरक्षक व संयोजक अमर बजाज संरक्षक मनोहर खटवानी एवं पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष विनोद मेघानी, मोती गंगवानी ,आनंद देसर, ओम जीवनानी, नरेंद्र नागदेव, अजीत थावरानी, भाई साहब ग्वाल दास एवं अन्य पंचायत के अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया आज के इस आयोजन के बारे में चर्चा करते हुए संस्था के अध्यक्ष जगदीश हरद्ववानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 1 वर्ष से प्रति माह चंद्र महोत्सव का आयोजन संस्था के द्वारा किया जा रहा है वैसे संस्था के द्वारा कई अन्य धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं जैसे श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के अवसर पर 40 दिनों तक चलिहा महोत्सव मनाया जाता है एवं चेटीचंद्र के अवसर पर भगवान झूलेलाल का जन्म उत्सव सप्ताह मनाया जाता है इसी कड़ी में विगत 1 वर्ष से प्रति माह चंद्र उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ बुजुर्गों का संस्था के द्वारा सम्मान किया जाता है और उनसे आशीर्वाद लिया जाता है हर माह अलग-अलग

वार्ड पंचायतों के अध्यक्षों का वहां पर रहने वाले वरिष्ठ जनो का सम्मान होता है आज 4 पंचायतों के रहने वाले वरिष्ठ बुजुर्गों का अथवा वहाँ के अध्यक्षों का सम्मान किया गया संस्था के संरक्षक रूपचंद डोडवानी ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता आपसी भाईचारा एवं सामंजस्य बढ़ता है एवं युवा पीढ़ी को भी अपनी सामाजिक एवं धार्मिक संस्कृति, सभ्यता से जुड़ने का अवसर मिलता है
हमारे समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल हमारे आराध्य देव हैं, निश्चित रूप से ऐसे सामूहिक रूप से धार्मिक आयोजन होते हैं तो समाज में एक अच्छा संदेश जाता है एवं समाज के वरिष्ठ जनों मातृशक्ति युवा पीढ़ी एवं बच्चों को आपस में जुड़ने का मौका मिलता है, एवं अपने धर्म एवं संस्कृति के प्रति झुकाव के साथ आस्था भी बढ़ती है आज के इस आयोजन में महिला समिति कि अध्यक्ष एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुई,
आज इस आयोजन को सफल बनाने में श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के नानक नागदेव ,इंद्रजीत गंगवानी, विजय हरियानी हरदास आसवानी, मुरली मलघानी विजय दुसेजा, गोविंद दुसेजा, कैलाश श्यामनानी, सेवकराम वाधवानी, गन्नू चावल आदि सदस्यों का सहयोग रहा इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए छत्तीसगढ़ भास्कर सिंधु संगम मीडिया की प्रधान संपादक प्रीति दुसेजा विशेष रूप से पहुची ओर प्रोग्राम को कवर किया