बिलासपुर :- पंडित श्रवण दुबे समुद्र शास्त्री वरिष्ठ पत्रकार अमर स्तंभ आर जे रमझाझर छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस जनकल्याण पुनर्वास केंद्र बोदरी तहसील इकाई के माध्यम से पदाधिकारी के तत्वाधान में नशा मुक्ति पर विचार करते हुए गोष्ठी समापन समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद शुभकामनाएं बधाई देते हुए प्रसाद वितरण भजन प्रवचन द्वारा बैठक सम्पन्न हुआ।
सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने बैठक में शामिल गोष्ठी में चर्चा किया कि वर्तमान परिवेश में
सरकार का तर्क राजस्व वृद्धि और व्यापारिक सुविधा बताया जा रहा है, परंतु सामाजिक दुष्प्रभावों पर भी गंभीर विचार अपेक्षित है।
आबकारी नीति में यह बदलाव राज्य के राजस्व लक्ष्य और वित्तीय प्रबंधन से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
“हमने ही बनाया है और हम ही दारू पिला के बर्बाद करेंगे” के सपने को साकार करती हुई सरकार।
छत्तीसगढ़ में अब होली और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) के दिन भी शराब बेचेगी सरकार। सरकार ने नई आबकारी नीति में संशोधन करते हुए 7 ड्राई डे में से 3 दिन समाप्त कर दिए गए हैं। इनमें होली और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) भी शामिल है। इन तीन दिनों पर अब राज्य में शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।
नई नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती शामिल हैं।
यह निर्णय राज्य की सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़े दिनों पर लिया गया है, जिससे विभिन्न वर्गों में चर्चा और असंतोष की स्थिति बन रही है।
महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस जैसे शोक और आत्ममंथन के दिन शराब बिक्री की अनुमति को कई सामाजिक संगठनों ने नैतिक मूल्यों के विरुद्ध बताया है।
संस्था की संस्थापिका वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट मंजू लता ने ऑनलाइन ऑफलाइन कार्यक्रम के माध्यम से संस्थापक संरक्षक श्याम नारायण दुबे का अभिभाषण भी दिखाया गया जिसके तहत 11 सूत्री कार्यक्रम के बारे में पुराना संस्था का वीडियो कार्यक्रम दिया गया जिससे संस्थापक के सदस्य नवनीत पदाधिकारी को ऑन जब प्रशिक्षण मिल सके सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए संघर्ष के साथ मानव कल्याण हेतु संस्था के जैन सदस्यता अभियान का भागी बनते हुए 11 सूत्री कार्यक्रम के 16 बिंदुओं के आधार पर आम जनमानस को मजबूत करने का कार्यक्रम करे। साथ वरिष्ठ पत्रकार अमर स्तंभ आर जे रमझाझर छत्तीसगढ़ मीडिया हाउस जनकल्याण पुनर्वास केंद्र बोदरी को विशेष बधाई देते हुए विशेष जानकारी देते कहा की धर्म संसद से सरकड़ा बिलासपुर संयोजक सबड़े भाई दिनेश दुबे ने व्याख्यान में कहा कि होली जैसे पर्व पर पहले से ही नशे की प्रवृत्ति को लेकर चिंताएँ रहती हैं, ऐसे में खुली बिक्री से अव्यवस्था बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है।
अब देखना यह है कि सरकार सामाजिक भावनाओं और जनमत को कितना महत्व देती है।
राज्य की नीति केवल आय वृद्धि तक सीमित रहेगी या सामाजिक संतुलन को भी प्राथमिकता देगी, यह समय तय करेगा। प्रीति सोनी ने इस आयोजन पर सभी सामाजिक संस्थाओं को सूचित किया कि 15 मार्च को कार्यक्रम समापन समारोह में उपस्थित सभी पत्रकार सदस्यों पदाधिकारियों को आगामी 15मार्च 2026 को होली मिलन समारोह में शामिल होने का आवाहन के साथ समापन किया।