सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय पत्रकार द्वारा आरोप लगाया गया है कि एक मामले में जानबूझकर मिलीभगत करते हुए विवेचना के नाम पर नोटिस जारी किया गया। आरोप है कि संबंधित प्रकरण में ASI राकेश एक्का द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई तथा अपने बचाव के लिए दबाव बनाया गया।
पत्रकार का कहना है कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों, जिनमें मुख्यमंत्री और जिला पुलिस अधीक्षक (SP) को भी दी गई है, लेकिन अब तक काउंटर केस दर्ज नहीं किया गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अपराधियों से मिलीभगत कर पत्रकार को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है।
📌 स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।