बिलासपुर :- साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के द्वारा
थैंक्स गिविंग सप्ताह मनाया जा रहा है, देश भर में न जाने कितनी संस्था है कितने संत महात्मा हैं और कितने उनके फॉलोअर है पर शायद ही कोई ऐसी संस्था हो और ऐसे संत के फॉलोअर हो जो धन्यवाद सप्ताह मानते हो साधु वासवानी सेंटर पुणे के द्वारा देश भर में धन्यवाद सप्ताह मनाया जाता है इसी कड़ी में बिलासपुर में भी धन्यवाद सप्ताह मनाया जा रहा है आप लोग सोच 💭😴 रहे होंगे यह धन्यवाद सप्ताह का अर्थ क्या है मतलब क्या है दादा कहते हैं भगवान ने हमें जन्म दिया है तो अच्छे कर्म करने के लिए दिया है तो कम से कम हम महीने में 6 महीने में साल में एक सप्ताह ऐसा चुन ले जिसमें हम भगवान का शुक्रिया अदा करें और जो हम सेवा कार्य धर्म कर्म कार्य नहीं कर पाते हैं वह एक सप्ताह के बीच में लगातार हम ऐसे पुनीत कार्य करें जिससे हमारे कर्म और अच्छे हो और इस लोक के साथ-साथ परलोक भी हमारा संवर जाए और यह तभी होगा जब हम धार्मिक कार्य करें सेवा के कार्य करें और एक संदेश भी जाए अच्छा समाज में और जरूरतमंदों की सेवा भी हो जाए इसी बात को ध्यान में रखते हुए धन्यवाद सप्ताह की शुरुआत दादा के द्वारा की गई थी जो आज भी लगातार वह जारी है , समाज सेवीका सपना कलवानी के द्वारा जानकारी दी गई की साधु वासवानी सेंटर


बिलासपुर के द्वारा इसी
थैंक्सगिविंग वीक के पावन अवसर पर तीन सुंदर सेवाएँ करने का आशीर्वाद मिला जिसमें हमने
दो वृद्धाश्रम में (80 सदस्य) और एक घरोंदा आश्रम में (25 👭बहनों ) में प्रेमपूर्वक दाल-चावल, आलू-बैंगन सब्जी, चपाती, दही बड़ा fryams और बूंदी वितरित की। साथ ही “दिल का द्वार खोल” पुस्तक भी भेंट की।
एक वृद्धाश्रम में आटा, नमक, शक्कर, वॉशिंग सोप और बिस्कुट भी दिए।
घर का भोजन खाने के बाद की सबके चेहरे की खुशी देखकर मन भर आया
धन्यवाद दादा जी आपकी प्रेरणा से ही यह सेवा संभव हुई
आज के इस सेवा कार्य में इनका सहयोग रहा,
सपना कलवानी चित्रा पंजवानी, एवं अंजलि रोचवणी, सिम्मी,वर्षा , मीरा,अन्नू,हेमा,आरती रेशमा, संगीता सरिता ,
अन्य लोगों का सहयोग रहा