(धन्यवाद सप्ताह के दूसरे दिन गो🐄 शाला में पहुंचकर गौ सेवा की)
बिलासपुर :- करोना
काल के समय बहुत विकट परिस्थितियों उत्पन्न हो गई थी कोई 🏡घर से निकल नहीं पता था पूरा लॉकडाउन लगा हुआ था ऐसे समय में जरूरतमंदों को भोजन व राशन कहां से प्राप्त हो इसी बात को मध्य नजर रखते हुए देश भर में कई संस्थाओ ने अपने-अपने स्तर पर सेवा कार्य आरंभ किया इसी कड़ी में साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के द्वारा भी सेवा कार्य आरंभ किए गए और जरूरतमंदों को सुखा राशन देना आरंभ किया कोरोना काल समाप्त हो गया पर उनकी सेवा समाप्त नहीं हुई है बल्कि निरंतर जारी है और सिर्फ राशन की सेवा नहीं कई अन्य सेवाएं भी जारी हैं आज भी उन्होंने 35 जरूरतमंद परिवारों को सुखा राशन वितरण किया,


साथ में ही धन्यवाद सप्ताह भी मना रहे हैं , सपना कलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि
जिसमें आज हमने
धन्यवाद सप्ताह के दूसरे दिन दादा की कृपा से दो सुंदर सेवाएँ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पहली सेवा चकरभाटा कैंप स्थित बाबा आनंदराम दरबार के पास गौशाला में , जहाँ हमने प्रेमपूर्वक गौ माता को चपाती, गुड़ और केले खिलाए। गौ सेवा करते हुए हृदय में शांति और कृतज्ञता का भाव उमड़ आया।
दूसरी सेवा राशन सेवा थी। हमने 35 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, साथ में क्रीम रोल और वस्त्र वितरित किए। यह अनुभव हमें विनम्र बनाता है कि हम उनकी करुणा के केवल निमित्त मात्र हैं।

हाथ जोड़कर हम प्रिय दादा का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी कृपा से ये सेवाएँ संभव हो पाईं।
धन्यवाद दीदी, आपके निरंतर आशीर्वाद और सहयोग के लिए।
स्वयं को अत्यंत धन्य और कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं।
आज के इस सेवा करो में इनका सहयोग रहा सपना कलवानी चित्रा पंजवानी एंव अन्य कई लोगों ,का सहयोग रहा अंजलि रोचवणी,सिम्मी भक्तानी ,रेशमा,संगीता,सरिता , वर्षा,अन्नू ,हेमा,इंदु, आरती,कला , एवं अन्य बहनों का भी सहयोग रहा