भक्त कवंरराम नगर सिंधी कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है
बिलासपुर :- सिंधी कॉलोनी जनजागरण समिति के सचिव मनीष गुरवानी ने बताया कि सिंधी कालोनी पूज्य पंचायत भवन के पीछे खुली नालियों के कारण आसपास रहने वाले बदबू और मच्छरों से बहुत परेशान हैं। पूर्व पार्षद निमि गिडवानी के पुत्र नितेश गिडवानी ने बताया कि समाज सेवी बंसीलाल पंजवानी वाली लाइन में भी मच्छरों का आतंक है शाम होते ही घरों में मच्छर घुस जाते है जिसके कारण आसपास रहने वाले लोगों को चर्म रोग हो रहा है।वार्ड से पराजित कांग्रेस पार्षद प्रत्याक्षी रिया गंगवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे वार्ड में नालिया खुली हुई हैं। पार्षद निधी का सद्पयोग नहीं हो रहा है


ट्रिपल इंजन वाली सरकार , शासन प्रशासन वार्ड की पार्षद सिंधी कॉलोनी वार्ड में ध्यान नहीं । देने की वजह से शाम को आसन दास गली से ले कर बूटाइ लाइन तक आजादी से लेकर अभीतक स्ट्रीट लाइट तक की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण अंधेरा, मच्छर, खुली नालियों की वजह से असुरक्षित है पंचायत भवन में शादी व्याह के कार्यक्रम पक्षात बचा हुआ भोजन खुली नालियों में फेक देते हैं । तीन गलियों से घिरे पंचायत भवन तीनों गली में बदबू फैल जाती हैं, पास में ही सिंधु विद्या मंन्दिर स्कूल , व गुरुद्वारा होने के कारण बच्चे एवं श्रद्धालुओं को बदबू मच्छर खुली नालियों रात को अंधेरा, आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है।