सूरत शहर के रामनगर सिन्धी काॅलोनी में स्थित धार्मिक स्थान
संत सतराम धाम में बच्चों हेतु प्री-होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का सुंदर आयोजन किया गया।
सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा बच्चें शामिल हुए जिसमें अतिथि विशेष के रूप में पधारे मास्टर मुकेश प्रेमाणी द्वारा आगामी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु बच्चों में सरल शब्दों में सुंदर ज्ञान प्रदान किया गया एवं संत सतराम महिला मंडल द्वारा सभी बच्चों का ज्ञानवर्धक पजल्स गेम से उत्साहवर्धन किया गया एवं फूलों की होली खेली गई तथा सभी बच्चों को गिफ्ट्स प्रदान किए गए।