विशाल नावानी/बालाघाट
सिंधी समाज के मुखिया के तौर पर तीसरी बार आसीन हुए श्री अमर मंगलानी,
आस पड़ोस के १० जिलों में जिन चुनावों की जोरो शोरों से चर्चा थी,
आज दिनांक 24/02/2026 को स्थानीय सिंधु भवन के प्रांगन में,विधिवत रूप से सम्म्पन हुए,
जहाँ सुबह 8 बजे से शुरु हुआ मतदान 5 बजे तक चला
जिसमे कुल 1525 मत पड़े
जिनमें श्री अमर मंगलानी जी को.948 मत प्राप्त हुए,
श्री गोपाल आडवानी जी को. 477 मत प्राप्त हुए,
एवं श्री सुरेश रंगलानी जी को. 82 मत प्राप्त हुए,
इस तरह 471 मतों से श्री अमर मंगलानी जी विजयी घोषित हुए,
जीत के बाद अपने पहले उद्बोधन में उन्होंने अपनी जीत को समाज की जीत बताते हुए,युवाओं,बुजुर्गो,और मातृत्व शक्ति को साथ लेके समाज की उन्नति,प्रगति करने की बात कही,
वहीं चर्चा के दौरान श्री अनिल नावानी जी ने कहा,की ये बालाघाट सिंधी समाज के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है,इस जीत का श्रेय हर उस आम और खास को जाता है जिन्होंने अपना कीमती मत समाज के हित में श्री मंगलानी जी को दिया,
सिंधु भवन में मौजूद, श्री अशोक बजाज,इंदर बजाज, कैलाश माधवानी,परसराम छुटवानी,प्रकाश कारडा,जयराम वाधवानी,धनराज माधवानी, संजय वाधवानी, श्याम पंजवानी, विनोद कारडा,संजय लालवानी, राज कुमार चन्दानी,वकील वाधवा,बाबू चावला, विजय पंजवानी, रवि आहूजा,सिद्धार्थ गंगवानी,विशाल नावानी व मौजूद विशाल जन समुदाय ने श्री अमर मंगलानी जी को जीत की बधाईया दी।