सूरत शहर के रामनगर सतनाम साक्षी सर्कल पर स्थित हरीशेवा सत्संग भवन में भव्य वार्षिक उत्सव मेले का आयोजन किया गया।
सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया कि पूज्य बाबा हरीराम साहिब, पूज्य बाबा शेवाराम साहिब एवं पूज्य बाबा गंगाराम साहिब के आशीर्वाद से सुंदर मेला उत्सव आयोजित हुआ जिसमें उल्हासनगर के मशहूर संजु भगत एवं अजमेर के मशहूर अशोक सोनी का भव्य संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा श्रीचंद सिध्दांत पाठ के भोग साहिब पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओ में भंडारा भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
इस भव्य वार्षिक उत्सव मेले में रामनगर सिन्धी समाज एवं सूरत सिन्धी समाज के सभी अग्रणीगण उपस्थित रहे जिनका भव्य मान-सम्मान हरिशेवा सत्संग भवन के अशोक आहुजा एवं दिनेश आहुजा द्वारा किया गया।