श्री लाड़ लोहाणा सिन्धी पंचायत, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप मे मिलकर एक विशाल मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का भव्य आयोजन स्वामी लीलाशाह भवन, गुजरात हाउसिंग बोर्ड, रामनगर, सूरत में किया गया।
सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया कि इस कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया एवं किरण होस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप का आयोजन किया गया जिसमें डाॅक्टर्स टीम द्वारा सभी प्रकार की बीमारियों का चेक-अप एवं निदान किया गया।
साथ ही इस कैंप में लाड़ी लोहाणा महिला मंडल द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टर्स टीम के साथ मात्र महिलाओ हेतु सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन ट्रीटमेंट शिविर का भी सुंदर आयोजन किया गया।
इस विशाल मेगा मेडीकल हेल्थ चेक-अप कैम्प का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया।