बिलासपुर प्रेस क्लब में भव्य “हेल्थ इवैल्यूएशन कैंप” का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में सैकड़ों लोगों ने जांच कराई।
कैंप में बॉडी वेट, बॉडी कंपोजिशन, विसरल फैट, मसल्स मास और बॉडी एज समेत विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही विशेषज्ञों ने डाइट प्लान, फिटनेस और स्वस्थ लाइफस्टाइल को लेकर परामर्श दिया।

शिविर में डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. संदीप तिवारी, के.आर. प्रधान, फिटनेस कोच अमिता मैडम और एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट मनीष कोन्हेर ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह देते हुए नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया।
आयोजकों ने भविष्य में भी जनहित में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित करने की बात कही।
