सूरत सिन्धी समाज के क्रिकेट खिलाड़ियो हेतु सूरत शहर के पीपलोद में स्थित लालभाई कोन्ट्राक्टर स्टेडियम में ‘सिन्धी मेन्स प्रीमियर लीग’ SMPL क्रिकेट टुर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया।
सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया कि इस क्रिकेट टुर्नामेंट में सूरत शहर के सिन्धी समाज की 12 पुरूष टीम्स एवं 2 महिला टीम्स ने हिस्सा लिया।
महिला क्रिकेट टीम्स में ‘एनबी मेजेस्टीक क्वीन’ विजेता बनी एवं ‘जीडी ग्लोबल धुरंधर्स’ रनर-अप टीम बनी एवं पुरूषों की टीम्स में ’13 चैलेंजर्स’ विजेता टीम बनी एवं ‘आशीर्वाद एवेन्जर्स’ रनर-अप टीम बनी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगणों सूरत महानगर पालिका के पुर्व स्टेंडिंग कमिटी चेयरमैन श्री अनिल गोपलाणी एवं पुज सूरत सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष एडवोकेट श्री वासुदेव गोपलाणी द्वारा सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किये गए।

साथ ही इस क्रिकेट टुर्नामेंट में रामनगर सिन्धी समाज एवं सूरत सिन्धी समाज के अग्रणीगण उपस्थित रहे जिनका भव्य मान-सम्मान SMPL आयोजक कमिटी द्वारा किया गया।