बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने आत्मीय सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री साहू ने बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह एवं सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी का साल पहनाकर सम्मान किया।

मुलाकात के दौरान बिलासपुर सहित प्रदेश और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई। संवाद का दायरा बिलासपुर से लेकर भूटान बॉर्डर, असम और दिल्ली तक के सामाजिक, राजनीतिक एवं विकासात्मक विषयों तक रहा। पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका तथा क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

श्री तोखन साहू ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब को “विकसित क्लब” के रूप में स्थापित करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पत्रकारिता के उच्च मानकों को सुदृढ़ करने और संस्थागत गरिमा को सफलता के शिखर तक पहुंचाने में उनकी अटूट प्रतिबद्धता रहेगी।


प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने भी क्षेत्रीय पत्रकारों के हित, प्रशिक्षण, संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और इसे भविष्य में बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम स्थापित होगा।
