सूरत शहर के रामनगर सिन्धी काॅलोनी में स्थित श्री लेसुड़ी आश्रम गुरूद्वारा साहिब का वार्षिक उत्सव भव्य रूप से मनाया गया।
संत स्वामी नारायण दास महाराज जी के आशीर्वाद से सुखमनी साहिब एवं रहेरास साहिब के साथ अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया गया।
सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया कि वार्षिक उत्सव निमित्त सिन्धी समाज के 250 जरूरतमंद परिवारों में अनाज राशन किट का वितरण किया गया।
भावनगर के विक्की माखीजा के सुंदर कीर्तन दीवान के साथ उल्हासनगर के संजु भगत का सुंदर भक्तिमय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओ के साथ फूलों की होली खेली गई एवं अखंड पाठ साहिब के भोग साहिब पश्चात उपस्थित हजारो श्रद्धालुओ में गुरू का लंगर भोजन प्रसाद वितरण किया गया।