बिलासपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी (कार्यकाल 2025-27) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रंग, उमंग, आपसी सद्भाव और पारंपरिक संस्कृति की छटा के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पत्रकार साथियों एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए सौहार्दपूर्ण मिलन का अवसर बनेगा।

यह आयोजन दिनांक 3 मार्च 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे से प्रेस क्लब परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं आपसी स्नेह-भेंट का आयोजन रखा गया है। होली के पावन अवसर पर आपसी भाईचारे, संवाद और सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से रखा गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने सभी सदस्यों एवं पत्रकार साथियों से आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव संदीप करिहार ने होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव को लेकर कहा कि यह आयोजन केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि पत्रकार साथियों के बीच आपसी समन्वय, संवाद और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब सदैव सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजते हुए सदस्यों के बीच आत्मीयता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को प्राथमिकता देता रहा है।

वहीं उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी एवं कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव ने भी अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है। बिलासपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने समस्त पत्रकार साथियों एवं आमंत्रित अतिथियों से सादर उपस्थिति का अनुरोध किया है, ताकि होली के इस उत्सव को पारंपरिक उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।