गुढ़ (अखंड सत्ता)
नगर परिषद गुढ़ में रोहित इंटरप्राइजेज द्वारा आरसीएम वंडर वर्ल्ड क्विक सेंटर का शुभ उद्घाटन 8 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से कष्टहर नाथ रोड, मैरिज गार्डन के समीप दुकान क्रमांक 6 में आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से सेवा, स्वास्थ्य, संस्कार और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी.एल. मिश्रा (एमबीबीएस, एमडी) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष गुढ़ अनंत कुमार गुप्ता, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद मुमताज खान तथा वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद नीतेश कुमार साकेत शामिल होंगे। वहीं विजिटिंग लीडर के रूप में प्रो. डॉ. अरुण शुक्ला (एमराल्ड) और सूर्यकांत चंद्राकर (टेक्निकल अचीवर) भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
आरसीएम सेंटर के संचालक रोहित कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शुभ उद्घाटन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजन में रामनरेश कुशवाहा, रमावतार रावत, रामनरेश रावत, टीपू सुल्तान, राजेश कुमार शर्मा, सुकेन्द्र कुमार कोरी और रमेश कुमार कुशवाहा सहित आरसीएम परिवार गुढ़ के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।