बिलासपुर। शहर के मंगला स्थित माता चोरा मंगला चौक में बुधवार 11 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण, परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया।100से अधिक आसपास रहने वाले शिविर का लाभ उठाया 55से अधिक महिलाओं ने स्वास्थ्य शिविर का स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली
यह स्वास्थ्य शिविर राधा शिवधाम सेवा समिति मंगला , आयुष विभाग, जिला आयुष विभाग के शासकीय होम्योपैथी औषधालय के सहयोग से आयोजित किया गया था। शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया।

शिविर में त्वचा रोग, जोड़ दर्द, मधुमेह (डायबिटीज), बीपी, बच्चों के रोग, महिलाओं से संबंधित रोग एवं पथरी जैसी समस्याओं का उपचार होम्योपैथी एवं आयुर्वेद पद्धति से किया । साथ ही चिकनपॉक्स से बचाव के लिए प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि का भी निःशुल्क वितरण किया गया
शिविर में डॉ. ओंकार सिंह राजपूत, डॉ. श्रुति, डॉ. रुक्मणी कुर्रे, संदीप साहू एवं संतोष पटेल अपनी सेवाएं प्रदान की
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की थी कि , अधिक संख्या में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया ।ईशान जाधव संतोष पटेल दुर्गेश केवट नितिन यादव कैलाश निर्मलकर विक्की सिंह ठाकुर संजय रजक चिकित्सकों में
डा ओंकार सिंह राजपूत
डा रुक्मणि कुर्रे
डा रश्मि श्रीवास
डा श्रुति थवाईत
स्टाफ में संतोष पटेल,मोहन, डा बालतेंदु,नीलम आदि
का सराहनीय योगदान रहा उक्त जानकारी हरिकिशन गंगवानी द्वारा दी गई।