बिलासपुर ।हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान परिवार ने आज दृष्टिबाधित एनएफबी ज्ञानदीप स्पर्श कन्या आवासीय विद्यालय में हरिहर के नव दंपति के साथ स्नेह समारोह का आयोजन किया गया।
विदित हो कि ज्ञानदीप स्पर्श कन्या आवासीय विद्यालय अभिलाषा आवासीय परिसर बिलासपुर में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के 60 दृष्टि बाधित छात्राएं अध्यनरत हैं। जहां पहली क्लास से लेकर कॉलेज तक की लड़कियां रहकर अध्ययन करती हैं । जिसमें सभी शतप्रतिशत दृष्टि बाधित विकलांग हैं ।हरिहर ऑक्सीजन परिवार के सदस्यों द्वारा श्रीमती योगिता भूपेंद्र वर्मा अभिभावक श्रीमती संतोषी भुवन वर्मा की विवाह उपरांत प्रथम स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जहां छात्राओं के छात्रावास के लिए आवश्यक बर्तन एवं अध्ययन हेतु स्टेशनरी व नगद राशि के अलावा सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया । उक्त अवसर पर आशीर्वचन में अनिल टाह ने कहा कि दृष्टि बाधित बच्चियों की सेवा नारायण सेवा के समतुल्य है। हम सब को अपने जीवन के कुछ विशेष अवसर इस तरह के बच्चों के साथ कुछ समय जरूर शेयर करना चाहिए। कार्यक्रम में हरिहर ऑक्सीजोन के संरक्षक अनिल टाह, अध्यक्ष संजय वर्मा ,किरण ताराचंद साहू, सन्तोषी भुवन वर्मा, कालू गंभीर, रेखा मदन मोहन गुल्ला, आरती अजय रजक, विद्या किशोर दुबे ,ममता गुप्ता एवं ज्योति तिवारी प्राचार्य सहित विद्यालय के शिक्षक एवं सहयोगी सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित थे ।