सतना। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ज्ञापन देकर युवा पत्रकार राज सोलंकी के परिवार को तत्काल 5 लाख रूपए के आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की मांग की हैं। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव राजकुमार बजाज के नेतृत्व में आज मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ज्ञापन देकर पत्रकार राज सोलंकी के आकस्मिक मृत्यु हो जाने और परिवार में 4-5 साल की बच्ची के भविष्य को संवारने के लिए तत्काल 5 लाख रूपए के आर्थिक सहायता की मांग की है।

साथ ही प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून (पत्रकार प्रोटक्शन एक्ट) लागू करने, मध्यप्रदेश के पत्रकारों को गंभीर बीमारियों से पीड़ित परिवार को तत्काल 5 लाख की मदद देने एवं अधिमान्यता पत्रकार बनाने के नियमों का सरलीकरण किए जाने की मांग भी की है। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय द्वारा उपरोक्त मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह राहुल भैय्या एवं विंध्य चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा मौजूद थे । ज्ञापन सौंपने में आर एन शर्मा, राकेश श्रीवास्तव,ओपी तीसरे, संजय सोनी, देवेन्द्र सत्यवानी, अनुराग पटनहा, राजेश धामी, विजय सिंह, सोनू पाल, एजाज अली, गणेश सोनी, नागेंद्र तिवारी, विक्रम चंदवानी, रविन्द्र गर्ग, अवध गुप्ता, राकेश गर्ग सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
पत्रकार राजकुमार बजाज ने बताया कि इस संबंध में पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल सतना सांसद, विधायक एवं कलेक्टर से मिलकर पत्रकार राज सोलंकी के परिवार को तत्काल 5 लाख रूपयों की आर्थिक सहायता की मांग करेंगे।