सेंधवा: अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी संगठन नीदरलैंड और स्टिचिंग मैत्री स्केप वुर लेडरीन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित लेखक की कहानी लेखक की जुबानी में इस बार भारत के निवासी शिक्षक, संपादक, शिक्षाविद् और समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षण में समर्पित डॉ विजय पाटिल का साक्षात्कार करने जा रहे है। श्री विजय पाटिल की 50 से भी अधिक सम्पादित पुस्तकें एवं 5 से अधिक स्वतंत्र पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। श्री पाटिल पियर रिव्यू जनरल शोध पत्रिका बी आधार, श्रीशोधमंत्र, वाद- संवाद, समय -मीमांसा जैसी प्रतिष्ठित शोध पत्रिका में संपादन कार्य भी कर रहे है। उनकी वर्षों की साहित्यिक सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा विश्व हिन्दी परिषद नई दिल्ली के सदस्य के रूप में उनको राजभाषा हिन्दी सलाहकार समिति अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में सदस्य भी मनोनीत किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी संगठन नीदरलैंड की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु शर्मा ननन पांडे जी ने उक्त जानकारी दी। ऋतु शर्मा एक प्रसिद्ध डच लेखिका, आलोचक, समीक्षक, और बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी है। उनको बहुत सारे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके है। वर्तमान में ऋतु शर्मा जी नीदरलैंड में शासकीय सेवा में उच्चाधिकारी पद पर कार्यरत हैं। श्री पाटिल की उपलब्धि पर गायत्री परिवार सेंधवा की वरिष्ठ सदस्य निर्मला वर्मा दीदी, प्रीति पटेल, शिंदे दीदी, ज्योति पाटिल, प्रज्ञा मंडल, ट्रस्ट मंडल एवं इंदौर मनमाड संघर्ष समिति अध्यक्ष श्री मनोज मराठे, सेंधवा काव्य मंच के विशाल द्विवेदी, पवन शर्मा, महेश बावीस्कर, नीलेश मंगल, चेतन गोयल, तथा मनोज जोधपुरकर, मनोज पाटिल, ने अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।