(सिंधी संस्कृति रीति रिवाज को प्रदर्शित करते हुए झांकी निकाली गई)
बिलासपुर/ चक्करभाटा:- चेटीचंद्र महोत्सव के एक दिन पूर्व चक्करभाटा में सिंधी महिला मंडल, झुलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के द्वारा भव्य स्कूटर रैली का आयोजन किया गया झूलेलाल मंदिर से रैली आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस झूलेलाल मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई बरखा भाभी माँ, व नगर पालिका बोदरी की अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूटर रैली को रवाना किया साथ में महिलाओं के अगवानी करते हुए खुद भी इस रैली में शामिल हुई

इस रेली की खासियत यह थी कि इसमें कई झांकियां को प्रदर्शित भी किया गया था जिसमें सिंधी सामाज कि कुलदेवी हिंगलाज माता सिंध के सरताज संत भक्त कवंर राम साहेब जी भगवान झूलेलाल जी एवं कई अन्य झांकीयो को भी प्रदर्शित किया गया था सिंधी रीति रिवाज संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए महिलाओं की अन्य झांकी शामिल थी जगह-जगह इस रैली का आतिशबाजी के साथ फूलों की वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया इस पूरे रेली को सफल बनाने में श्री झूलेलाल महिला मंडल, श्री झुलेलाल महिला सखी सेवा गृह के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा