
सम्माननीय साथियों
सादर नमस्कार !
गर्मी का मौसम आ चुका है। गर्मी के दिनों में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं , और लगभग 95 % आगजनी की दुर्घटनाएं इलेक्ट्रिक ओवरलोडिंग, स्पार्किंग , शार्ट सर्किट से ही होती हैं। सुरक्षित रहने के लिए अपने दुकान की बिजली की “वायरिंग और फिटिंग्स” को एक बार चेक करवा लेवें एवं आवश्यकता अनुसार दुरुस्त करवा लेवें।
साथ ही –
- बिजली मीटर दुकान के बाहर लगवाएं
- MCB जंक्शन बॉक्स भी दुकान के बाहर लगाना उचित है
- अपने दुकान का actual LOAD चेक करवा कर कनेक्शन लोड सही करवा लेवें
और एक महत्त्वपूर्ण बात, आप अपनी दुकान का FIRE INSURANCE / बीमा अवश्य करवाएं। अगर बीमा किया हुआ है या आपके बैंक वाले करवाते हैं तो जरूर चेक कर लेवें की समय पर रिन्यू हुआ है या नहीं।
हीरानंद जयसिंह
अध्यक्ष
*कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिलासपुर *