*
बिलासपुर! सिंधी समाज का समाज के नव वर्ष चेट्रीचंड्र महोत्सव 20 मार्च शुक्रवार को सिंधी समाज के आराध्य देवता लाल साईं झूलेलाल की शोभायात्रा धूमधाम से भव्य रुप से सिंधी युवाओं की समिति सिंधी युवक समिति द्वारा निकाली गई सर्वप्रथम 11 बजे बंधवापारा में लाल साईं झूलेलाल की विधि विधान से पूजा अर्चना कर महा आरती की गई

तत्पश्चात सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, समिति अध्यक्ष मनीष लाहोरानी सहित समिति के वरिष्ठ जनों द्वारा नारियल फोड़कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार उल्लास का उत्सव भगवान लालसाई झूलेलाल की शोभायात्रा सुबह 11 बजे बुधवारी बाजार से निकलकर बंधवापारा, धानमंडी रोड, गुरुनानक चौक, तोरवा नाका , दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कंवरराम कपड़ा बाजार के रास्ते गोल बाजार, सदर बाजार, प्रताप चौक पुराना पुल से सरकंडा होते हुए नए पुल से हेमू कालानी चौक, जरहाभाटा के रास्ते सिंधी कॉलोनी (भक्त कंवरराम नगर) में विसर्जित हुई।

समिति के मुख्य सलाहकार राजकुमार बजाज के अनुसार शोभायात्रा में लालसाई झूलेलाल जी की प्रतिमा के साथ धार्मिक झांकियों में संत शिरोमणि संत कंवर राम की भजन कीर्तन करती हुई संजीव झांकी झांकियों में बैंड एवं बिलासपुर में पहली बार अद्भुत अद्वितीय लाल झूलेलाल के सुसज्जित रथ शोभायात्रा में भव्यता और अलौकिक वातावरण का निर्माण कर आरती कर नृत्य करती महिलाएं देखते ही बनता थी एवं इंडियन टैलेंट फेम राजस्थान कल्चर की झांकी ने सबका मन मोह लिया जो देखते ही बनती थी अन्य झांकियों में महाकाल भोलेनाथ की अघोर साधना, राधा कृष्ण रासलीला बांके बिहारी की आरती, भगवान श्रीराम बजरंग बली की भक्ति भाव, राधा कृष्ण मोर नृत्य, गदर सीन हिन्दूस्थान जिंदाबाद, खाटू नरेश खाटू श्याम की अदभुत, प्रमुख पारम्परिक कत्थक नृत्य की सजीव झांकियां ने माहौल को धनधोर धार्मिक रंग दे दिया। एवं गौरेला, मिक्की माउस, की सजीव पात्रों की रंगारंग प्रस्तुति ने बेमिसाल रंग जमा दिया।

इसके पहले प्रांत से आए समाज के लोगों ने सिंधी गीत गाकर सबका नाचने में मजबूर कर दिया फिर तो सिंधी समाज की डंडियों की धूम मची रही। श्रीमती विनिता भावनानी के नेतृत्व में महिला टीम ने महिला गुफो ने जबरदस्त डांडिया खेला। इस शोभा यात्रा का भव्य आतिशबाजी बैंड बाजाओं के साथ बिलासपुर सिंधी समाज ने अपने-अपने वाङो में झूलेलाल की निकलने वाली इस शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह जगह पर कुंवर, सेसा, फल, फ्रूट, मिठाई, शरबत प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। जैसे बिलासपुर में चारों तरफ “आयोलाल झूलेलाल” का मेला लगा रहा एवं धूम मची रही। सिंधी समाज ने पूरे बिलासपुर को झालर से जगमग कर दिया समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों द्वारा सिंधी समाज की लाल साई झूलेलाल की शोभायात्रा का जगह-जगह बढ़कर हिस्सा ले कर स्वागत किया। अंत में सिंधु विद्या मंदिर सिंधी कॉलोनी में शोभायात्रा रात 11 बजे समाप्त हुई । जहां शोभायात्रा का धूमधाम से स्वागत पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी कॉलोनी में किया गया। जहां समिति संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, एवं कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी ने सफलता पूर्वक धूमधाम से शोभायात्रा समाप्ति पर समस्त समाज का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात झूलेलाल की ज्योत को विधि विधान पूजा अर्चना के साथ तालाब में विसर्जित की गई।

शोभायात्रा में विगत 15 दिनों से सफल बनाने में सर्वश्री में चेट्रीचंड्र महोत्सव की तैयारी में सर्वश्री अशोक बजाज, अमर बजाज, मनीष लाहोरानी, मनोहर खट्वानी, कैलाश मलघानी, राजकुमार बजाज, अमित संतवानी, मुकेश मूलचंदानी, संजय मतलानी, ओमप्रकाश मनचंदा, रमेश वाधवानी, हीरानंद छुगानी, राजेश गंगवानी, गोविद बतरा, मनोज सरवानी, राजेश माधवानी, दिलीप घनशानी, ज्ञानचंद जैसवानी, अनमोल खत्री, कैलाश श्यामनानी, भगवानदास भोजवानी, जतिन पुरी, हरिकिशन गंगवानी, विजय वाधवानी, राजेश चंदवानी, रमेश भोजवानी, दौलत पंजवानी, अमर छाबड़ा, किशन जेठानी, रवि बजाज, राज भाटिय़ा, दीपक माखीजा, सन्नी लाहोरानी, अर्चित बजाज सहित समिति के नवयुवक शामिल थे।